फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पुराना हमीदा के पास से एक युवक को 300 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी की पहचान पुराना हमीदा की आत्मापुरी कॉलोनी निवासी साहिल उर्फ चूज्जा के नाम से हुई। आरोपी पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

नारकोटिक्स विभाग के प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पुराना हमीदा के पास एक युवक स्मैक की बड़ी खेप के साथ मौजूद है और वह उसे बेचने की फिराक में है। जिस पर उन्होंने एक टीम बनाई और उसे पुराना हमीदा के पास तैनात कर दिया। इस दौरान एक युवक वहां पहुंचा और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजली निगम के एक्सईएन नितिन कांबोज को बुलाकर उनके सामने युवक की तलाशी ली गई, तो उसके पास से 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई। प्रभारी महावीर ने बताया कि यह जिले में पकड़ी गई स्मैक की सबसे बड़ी खेप है। इस स्मैक की कीमत 12 लाख से ज्यादा है।
दो साल कर रहा धंधा, भाई को भी मिलाया साथ
उन्होंने बताया कि आरोपी साहिल दो साल से नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। उसने अपने भाई एहसान को भी इस काम में लगा दिया है। इससे पहले भी वह स्मैक के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है और उस पर नशा तस्करी के छह केस पहले से चल रहे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि एहसान ही यह स्मैक लेकर यमुनानगर आया है। उसकी तलाश में टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें