फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से शादी न होने पर युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर किनारे दादूपुर नहर की पटरी पर एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान बुड़िया क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ निवासी शंटी (20) के रूप में हुई। शंटी दो दिन से घर से लापता था। उसका पंजाब की एक युवती से प्रेस प्रसंग चल रहा था। उस युवती से शादी न होने के कारण वह परेशान था। सूचना मिलने पर बुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।
बुड़िया थाना प्रभारी मेम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दादूपुर नहर पटरी पर एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका है। इस सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। लोगों से मृतक की पहचान करवाई गई। मृतक की शिनाख्त फतेहगढ़ निवासी शंटी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शंटी के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने बताया कि शंटी दो दिन पहले घर से बिना बताए चला गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने यह भी बताया कि शंटी का पंजाब की किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था। शादी न होने की वजह से वह परेशान था। इसी परेशानी में वह घर से चला गया था। तब से वे उसकी तलाश कर रहे थे। थाना प्रभारी मेम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें