फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन महाराज ने कुरीतियों के खिलाफ जगाई थी अलख

विज्ञापन
जयंती समारोह में सैन महाराज को नमन करते अतिथि व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सैन युवा शक्ति महादेव कॉलोनी की ओर से बाबा सैन भगत की जयंती कीर्तन व प्रसाद बांट कर मनाई गई। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन क्रांति मिशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दरबारी लाल चौहान व रामपुरा पुलिस चौकी के इंचार्ज सतपाल पहुंचे। मुख्य अतिथियों द्वारा सेन महाराज की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सैन युवा शक्ति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि दरबारी लाल चौहान ने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते, सभी के लिए आते है। सेन महाराज ने भी समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ अलख जगाई और समाज को मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया। सैन महाराज अपने आप में एक विचारधारा है, जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रामपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज सतपाल ने कहा कि महापुरुष सभी के सांझे होते हैं, उन्होंने सैन समाज के लोगों से आह्वान किया कि समाज में फैले नशे के खिलाफ आप सभी पुलिस का सहयोग करें अपने बच्चों को शिक्षित करें और समाज में फैले समाज विरोधी लोगों से सावधान रहें। इस अवसर पर सैन युवा शक्ति संगठन के कमल पाल सेन, रविंद्र सेन, संदीप जैन, संजीव सेन, नाथीराम सैनी, रणजीत सिंह, रिंकू, बबलू, रामपाल, रोहतास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें