फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी आप, सचिवालय के सामने फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सचिवालय के सामने जगाधरी अनाज मंडी गेट पर नारेबाजी कर रोष जताया और सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद जगाधरी के एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रजापति ने की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेश कांबोज ने कहा कि प्रदेश की जनता बढ़ते पेट्रोल डीजल, खाद्य तेल व बिजली के दाम से परेशान है। इसलिए ज्ञापन के माध्यम से महंगाई को कम करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बिजली खरीदने के बाद 200 यूनिट बिजली हर परिवार को फ्री दी है। उसी तरह हरियाणा सरकार प्रदेश की जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री दे और 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी एक जुलाई से 300 यूनिट बिजली हर घर को फ्री देने की योजना शुरू हो जाएगी। उन्होंने मांग की कि बढ़ते पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतों को भी कम कर जनता को राहत दी जाए। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रजापति, सुभाष कांबोज, ऋषिपाल गुर्जर, रामकिशन, सतीश शर्मा, राजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, जसबीर सिंह, सुरेंद्र पंवार, गगनदीप सिंह, राज सिंह, विकास गाबा, दिलीप, दिनेश, अरुण जैन, आरती, केला, माया, रामेश्वर, मायाराम, सूरजभान, सुमेरचंद, शेखर कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें