फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: ट्रक के कुचलने से दो युवकों की गई जान, एक की 24 फरवरी को होनी थी शादी, खुशी मातम में बदली

Tue, 06 Feb 2024 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

मंडोली निवासी नोमान व यूसुफ के रूप में मृतकों की पहचान हुई है। नोमान की 24 को शादी होनी थी। नोमान के घर शादी की खुशियां मातम में बदल गई। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से गांव में शोक की दौड़ गई।
विज्ञापन
हादसे में मृतक नोमान का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में सहारनपुर रोड पर पांसरा व दुसानी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कुचले एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान मंडोली निवासी नोमान व युसुफ के रूप में हुई। 24 फरवरी को ही नोमान की शादी होनी तय हुई थी। हादसे में हुई नोमान की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

मंडोली निवासी इमरान ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका 25 वर्षीय भाई नोमान पांसरा स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। उसकी 24 फरवरी को शादी होनी तय हुई थी। रोज की तरह मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे उसका भाई नोमान फैक्टरी से छुट्टी कर घर आ रहा था।
विज्ञापन


जब वह दुसानी व पांसरा के बीच शराब ठेके के पास पहुंचा तो तेज गति से एक ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई नोमान की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई सड़क पर गिर गया। ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में उसके भाई के शव के चिथड़े उड़ गए और वह क्षत विक्षत हो गया।

उसके भाई को कुचलने के बाद आरोपी ट्रक चालक ने आगे चल रहे एक और बाइक सवार उनके गांव मंडोली के ही युसुफ खान को भी टक्कर मारी। टक्कर लगने से वह भी सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

आसपास के लोगों ने आरोपी ट्रक चालक का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धुंध का फायदा उठाकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से मृतक नोमान के शव व घायल युसुफ को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने नोमान के मृत होने की पुष्टि की।

वहीं, युसुफ की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन इससे पहले उसे पीजीआई ले जाया जाता, उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

अस्पताल से लौट रहा था यूसुफ
जिस समय हादसा हुआ उस समय मंडोली निवासी यूसुफ शहर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन अपनी भाभी के पास से घर लौट रहा था। उसकी भाभी शहर के जेपी अस्पताल में भर्ती है। सोमवार रात को यूसुफ उनके पास आया था। सुबह वह अस्पताल से घर लौट रहा था। जब वह पांसरा के पास पहुंचा तो ट्रक चालक ने नोमान को टक्कर मारने के बाद यूसुफ की बाइक में भी टक्कर मार दी। हादसे में यूसुफ की भी मौत हो गई। यूसुफ के पास दो बच्चे है।

सदर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें