फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम भोले के जयघोष के साथ शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 02 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंदिरों में उमड़े शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को शिवभक्तों ने जिलेभर के शिवालयों पर बम भोले के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। जलाभिषेक मुहर्त सोमवार अलसुबह करीब सवा तीन बजे से ही शिवालयों में जलाभिषेक और भगवान शिव के पूजन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शुरू हुआ जलाभिषेक का कार्यक्रम मंदिरों में देर शाम तक चलता रहा। कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों और व्रतधारियों ने भगवान शिव को अतिप्रिय बेलपत्र, भांग, धतुरा सहित अन्य फलों और मिष्ठान का भोग लगाया और अपनी मन की मुराद मांगी। जहां शिवालय दिनभर शिवभक्ति से सराबोर दिखे वहीं, जगह-जगह लगे कांवड़ शिविरों के समापन पर भंडारा, हवन-यज्ञ व पूजन विशेष के कार्यक्रम हुए। सुबह से शाम तक बोल-बम के उद्घोष कांवड़ शिविरों में गूंजते रहे।
विज्ञापन


जलाभिषेक को लेकर सबसे अधिक श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का हुजूम भाटली के प्राचीन शिव मंदिर, जगाधरी के बुडिय़ा स्थित प्राचीन स्वयंभू पतालेश्वर महादेव मंदिर, जगाधरी में स्वयंभू श्रीगौरी शंकर मंदिर, बिलासपुर के कपालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा। इसके अलावा शहर के मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर, आजाद नगर गली नंबर 13 के समीप स्थित शिव मंदिर, जगाधरी रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर, पेपर मिल गेट के समीप स्थित गीताभवन मंदिर, कैंप की जम्मू कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, वीनानगर स्थित शिव मंदिर, कैंप मेन बाजर के समीप महाशिव मंदिर, गीता भवन मंदिर में भी काफी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक और भगवान शिव का पूजन किया।

जलाभिषेक और शिव पूजन कर मांगी मन की मुरादें: जगाधरी के भाटली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे कांवडिय़ों में रामकुमार, राजेश, सुरेश, अविनाश व रोहित ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी इसी मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक और भगवान शिव की अराधन कर उन्होंने अपनी मन की मुराद मांगी है।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं को सुनाई शिवपुराण कथा
यमुनानगर। श्रीलालद्वारा मंदिर में शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। पंडित गोपाल शर्मा ने कथा सुनाते हुए कहा कि सावन के इस माह में शिवलिंग पर जलमात्र चढ़ाने से ही भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही श्रद्धालुओं को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।  यह माह भगवान शंकर को सबसे प्रिय है। इस माह में पूजा अर्चना करने व भगवान शिव की कथा सुनने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। मंदिर कमेटी के महासचिव सुरजीत मेहता ने बताया कि कथा प्रारंभ होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा इस्कॉन मंदिर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्रीलालद्वारा मंदिर में संपन्न हुई।

खूब नाचे कांवड़िए
बिलासपुर। शिव कांवड़ सेवा संघ की ओर से बंसल राईस मिल में रविवार देर शाम शिव संध्या का आयोजन किया गया। शिव संध्या में कांवड़िओं ने धार्मिक धुनों पर नाच कर अपनी भक्ति का इजहार किया। कार्यक्रम में शिव पार्वती के जीवन पर अधारित सुदंर सुदंर झांकियां निकाली गई। सोमवार की सुबह से शिव मंदिरों में शिवालयों पर कांवड़ियों की भारी भीड़ जमा रही। बिलासपुर जगाधरी मार्ग पर हरनौली, जटहेड़ी, गौरीशंकर राईस मील रामखेड़ी व बंसल राईस मील बिलासपुर में शिविर लगे हुए है जहां पर कांवडिय़ों के ठहरने खाने पीने की समूचित व्यवस्था निशुल्क की गई है।

भजन कीर्तन व हवन में डाली आहुति
सरस्वती नगर। गणेश विहार कॉलोनी मुस्तफाबाद में स्थित श्री शिवधाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। सोमवार सुबह पंडित विधासागर ने हवन यज्ञ संपन्न कराया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सभी ने कतारबद्ध होकर मंदिर में माथा टेका। महिला मंडली द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। ऊधर थाना छप्पर में शिव कावड़ संघ की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें