यमुनानगर में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर
- फोटो : ANI
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मनोहर लाल ने फैसला लिया है कि वह स्कूली पाठ्यक्रम में गीता के श्लोकों को शामिल करेंगे। यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि पाठ्यक्रम (स्कूली किताबों) में गीता के श्लोकों को शामिल किया जाएगा। यह प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी और अगले सत्र से गीता के श्लोक पाठ्यक्रम में शामिल हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह लोगों को प्रेरित करेगी।