फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर का जहरीली शराब का मामला: मरने वालों की संख्या सात हुई, मंडेबरी के जगमाल की बिगड़ी तबीयत

Thu, 09 Nov 2023 12:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में जहरीली शराब पीने मरने वालों की संख्या बढ़ी है। अब गांव फूंसगढ़ में जहरीली शराब पीने से 23 वर्षीय प्रवीन उर्फ फिरंगी की मौत हुई है। वहीं, अस्पताल में उपचाराधीन लोगों की संख्या भी तीन हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से जहां मंडेबरी के चार और पंजेटों के माजरा के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीसरे गांव फूंसगढ़ में भी जहरीली शराब पीने से 23 वर्षीय प्रवीन उर्फ फिरंगी की मौत हो गई। ऐसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। उधर मंडेबरी गांव में एक और 43 वर्षीय जगमाल की आज सुबह तबीयत बिगड़ गई। सुबह के समय  उसे उल्टी लगी। इसके बाद परिवार के लोग उसे यमुनानगर शहर अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज चल रहा है। ऐसे में अस्पताल में उपचाराधीन लोगों की संख्या भी तीन हो गई। जबकि मृतक विशाल के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो गई।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है बुधवार को जहरीली शराब पीने से मंडेबरी व पंजेटों का माजरा में कुल छह लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें पांच का ग्रामीणों ने संस्कार कर दिया जबकि विशाल के शव को वीरवार को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया था। बता दें बुधवार को मंडेबरी गांव के 45 वर्षीय सुरेश उर्फ लीलू, 53 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ लीलू, 28 वर्षीय सोनू, 28 वर्षीय विशाल और साथ लगते पंजेटो का माजरा निवासी 60 वर्षीय श्रवण व 70 वर्षीय मेहर चंद की मौत हो गई थी। गांव में लगातार हुई मौत से ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं। लोगों ने इसका विरोध करना भी शुरू कर दिया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें