फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: नगर निगम कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, हाजिरी रजिस्टर, एनडीसी व कामों की पेंडेंसी जांची

Fri, 19 May 2023 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

टीम ने हाजिरी रजिस्टर जांचने के बाद एनडीसी (नो ड्यू सर्टिफिकेट) व अन्य कामों की पेंडेंसी जांची है। साढ़े छह बजे के बाद भी कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में नगर निगम यमुनानगर कार्यालय पर शुक्रवार शाम करीब 4.20 बजे सीएम फ्लाइंग ने अचानक छापेमारी कर दी। इस छापेमारी का पता चलते ही स्टाफ में खलबली मच गई। सीएम फ्लाइंग टीम ने आते ही पहले स्टाफ की हाजिरी और फिर एनडीसी (नो ड्यू सर्टिफिकेट) व अन्य कामों की पेंडेंसी जांची।

विज्ञापन


यह कार्रवाई शाम साढ़े छह बजे के बाद भी जारी रही। टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर अनीश कुमार व राजबीर बंचल ने दस्तावेजों की गहनता से जांच कर एनडीसी व अन्य कामों की पेंडेंसी कितने समय से है और किस वजह से है, इस पर अफसरों से जवाब लिए।

फाइलों सहित लैपटॉप पर रिकॉर्ड देखा। यह भी जानकारी ली कि नगर निगम क्षेत्र में कितनी संपत्तियां हैं। संपत्तियों के नए सर्वे के बाद एनडीसी की कितनी फाइलें पेंडिंग हैं और कितनी आपत्तियां दूर हो चुके हैं। इसके अलावा नगर निगम की अन्य शाखाओं के कामों की भी जानकारी ली। देर शाम साढ़े छह बजे के बाद भी टीम की यह कार्रवाई जारी रही। टीम में एचसी बलबीर व प्रवीन भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें