फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने किया चक्काजाम

Sat, 10 Dec 2016 12:10 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
s - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सरकार द्वारा बढ़ा वेतन न मिलने से नाराज रोडवेज कर्मियों ने शुक्रवार को यमुनानगर बस स्टैंड के मुख्य गेट पर बस को खड़ा कर चक्काजाम कर दिया। साथ ही बस स्टैंड समेत जीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। बाद में जीएम के आश्वासन पर रोडवेज कर्मचारी शांत हुए। करीब 20 मिनट रहे चक्काजाम में यात्रियों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। कई यात्री चक्काजाम देख गंतव्य पर पहुंचने के लिए अन्य विकल्प की तलाश में उल्टे पांव लौट गए।
विज्ञापन



शुक्रवार को करीब ग्यारह बजे दर्जनों रोडवेज कर्मचारी ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के बैनर तले यमुनानगर बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। सभी कर्मचारियों ने यूनियन के प्रांतीय प्रधान कर्मजीत राय और हरिनारायण शर्मा के नेतृत्व में सरकार द्वारा बढ़ा वेतन न मिलने के रोष में जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन शुरू कर दिया। दर्जनों कर्मचारियों ने बस स्टैंड के मुख्य गेट पर बस को खड़ा कर बसों की आवाजाही रोक दी और वहीं धरना पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने किसी भी बस को बस स्टैंड में आने-जाने नहीं दिया और सरकार व हरियाणा परिवहन निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।

यूनियन नेता कर्मजीत राय व हरिनारायण शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा उनका बढ़ा हुआ वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 15 मिनट बाद जीएम रोडवेज यमुनानगर ने यूनियन के प्रतिनिधियों को बुलाकर उनकी समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


20 मिनट बंद रही बसों की आवाजाही
रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम के बीच करीब 20 मिनट तक यमुनानगर बस स्टैंड पर बसों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान रोडवेज कर्मियों ने किसी बस को अंदर व बाहर नहीं आने-जाने दिया। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। पहले से ही बस स्टैंड पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को बसों के आने व अंदर मौजूद बसों में बैठे यात्रियों को बसो के चलने का इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंड पर सहारनपुर जाने के लिए आए सरोज व दलीप व कुरुक्षेत्र जाने के लिए पहुंचे रमन व ब्रिजेश ने कहा कि उन्हें शादी समारोह में शामिल होने जाना है, किंतु यहां आकर चक्का जाम की खबर मिली। वह स्थिति के सामान्य होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें