फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाले चार युवकों ने की थी कालू की हत्या

Sat, 15 Apr 2017 12:34 AM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जठलाना में दो दिन पहले 12 वर्षीय बालक हरीश उर्फ कालू के साथ कुकर्म के बाद हत्या का पर्दाफाश हो गया है। हरीश के पड़ोस में रहने वाले चार युवकों ने इस कृत्य को अंजाम दिया था। इनमें से दो युवक नाबालिग हैं। पुलिस ने दो बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनका एक दिन का रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन

थाना जठलाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया मंगलवार को गांव जठलाना के देवी मंदिर में एक दिन का मेला आयोजित किया गया था। गांव जठलाना निवासी कृष्ण कुमार का बेटा हरीश उर्फ कालू अपने तीन भाईयों के साथ मेला देखने गया था। उसके तीनों भाई तो मेला देखकर वापिस आ गए। लेकिन कालू मेले में ही रह गया। इस दौरान कालू के पड़ोस में रहने वाले युवक मनोज, विजय व दो अन्य किशोर उसे खाने पिलाने का लालच देकर अपने साथ खेत में ले गए। चारों ने कालू के साथ दुष्कर्म किया। मामले का भंडाफोड़ न हो जाए, इस कारण चारों ने मिलकर कालू की खेतों में ही हत्या कर दी। चारों कालू की हत्या करने के बाद वापिस अपने घर आ गए और किसी को कोई बात नहीं बताई। बुधवार कालू का शव पीरवाले तालाब के पास से बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया इस केस की जांच के दौरान पता चला मेले में अंतिम बार कालू को उसके पड़ोसी विजय, मनोज व दो अन्य किशोरों के साथ देखा गया था। पुलिस ने इन चारों से कड़ी पूछताछ की तो इन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। विजय व मनोज को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उनसे कालू की हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर व अन्य सामान की बरामदगी में जुट गई है।

पुलिस को शुरू से ही नजदीकियों पर था शक
थाना प्रभारी ने बताया हत्या के दिन से ही पुलिस को पूरा शक था कि कालू की हत्या उसके किसी नजदीकी ने ही की है। इसके बाद पुलिस उसके आसपास के लोगों पर कड़ी नजर रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूत्रों से पता चला कि मेले में कालू अंतिम बार अपने पड़ोस के कुछ लड़कों के साथ देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें