फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक मौत: लकड़ी काटने की चिपर मशीन में फंसकर कटा श्रमिक, शरीर के हुए कई टुकड़े

Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

मृतक आठ साल से फैक्टरी में काम कर रहा था, मशीन में आने से शरीर के हुए कई टुकड़े हो गए।
विज्ञापन
मशीन से मृतक के जूते निकालते परिजन व अन्य दूसरी ओर कमलजीत सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में सदर जगाधरी के गांव आहलूवाला स्थित केबी प्लाईवुड फैक्टरी में लकड़ी काटने की चिपर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मशीन में आने से उसका शरीर कई टुकड़ों में कट गया। सूचना मिलने पर सदर जगाधरी पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जड़ौदी रामनगर निवासी निवासी बंटी ने बताया कि उसके पिता कमलजीत सिंह (42) करीब आठ साल से आहलूवाला में केबी इंडस्ट्रीज फैक्टरी में काम करते थे। वह भी कुछ समय से इसी फैक्टरी में काम करता है। उसके पिता चिपर मशीन पर लकड़ी की कुट्टी काटने व अन्य कार्य करते थे। सोमवार दोपहर बाद फैक्टरी में दो चिपर मशीन चल रहे थे।

तभी चलते हुए एक चिपर अचानक जाम हो गया। कुछ दूरी पर काम कर रहे एक मजदूर के शरीर पर खून की बूंदे गिरी। मजदूर ने समझा कि शायद चिपर में कोई कुत्ता आ गया है। वह उसे देखने के लिए मौके पर पहुंचा तो देखा कि चिपर में उसके पिता कमलजीत सिंह के जूते व कटे हुए पांव फंसे हुए थे। उसके शरीर के टुकड़े दूर तक लकड़ी की कुट्टी के ढेर पर फैले हुए थे।
विज्ञापन


हादसे की सूचना फैक्टरी मालिक नरेश व पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना पाते ही थाना सदर जगाधरी प्रभारी सतनाम सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों से बातचीत की। इसके बाद दूर तक फैले मजदूर के शरीर के टुकड़ों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया।

मृतक के चाचा ने बताया कि मशीन में आने से उसका शरीर पूरी तरह कट चुका था। कमलजीत के पास तीन बेटे है। एक बेटा उसी के साथ फैक्टरी में काम करता था। कमलजीत की मौत से उसके तीन बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया।

फैक्टरी मालिक नरेश का कहना है कि अचानक हादसा हुआ है। जिसमें कमलजीत की मौत हो गई। फैक्टरी में सुरक्षा की दृष्टि से उपकरण लगाए हुए है। उनकी मौत में किसी की कोई लापरवाही नहीं हुई है। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

थाना सदर जगाधरी प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि मशीन में मजदूर कटने की सूचना पर वे फैक्टरी में पहुंचे थे। मशीन में आने के कारण शव बुरी तरह से कट चुका था। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। मंगलवार को मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का केस दर्ज कर लिया गया है, परिजन जैसे ब्यान देंगे। उसी के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें