फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों ने कबड्डी में किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। नेहरू युवा केंद्र यमुनानगर की ओर से राजीव गांधी खेल परिसर में दो दिवसीय जिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। कबड्डी खेल में जाट्टांवाला युवा मंडल ने और वालीबॉल में युवा मंडल झारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कबड्डी खेल में प्रथम स्थान जाट्टांवाला युवा मंडल का और द्वितीय स्थान अहड़वाला युवा मंडल की टीम का रहा। वालीबॉल में प्रथम स्थान पर युवा मंडल झारी और द्वितीय स्थान पर युवा मंडल टिब्बी अराइयांवाला की टीम रही। इसी तरह 100 मीटर महिला रेस में रज्जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निष्ठा ने द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में रज्जी ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय व निष्ठा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस में रज्जी ने प्रथम, तनू रानी ने द्वितीय व ललिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों की 100 मीटर दौड़ में हर्ष संधू ने प्रथम, नरेंद्र ने द्वितीय स्थान व सालिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 200 मीटर की दौड़ में हर्ष संधू ने प्रथम, इतजाल कोहली ने द्वितीय व तासिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में विक्रांत सिंह ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय व सालिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्यातिथि जिला युवा अधिकारी प्रीतेश कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवाओं की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं भाग लेना चाहिए। कोचिंग सेंटर के संचालक रमनजीत सिंह ने बताया कि लड़कियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। ग्रामीण इलाकों की लड़कियां खेलों में लगातार बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम के समापन पर समस्त विजेता टीमों को ट्रॉफियां, प्रमाणपत्र और सभी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए। इस दौरान सरिता रानी, प्रवीण कुमार, दुष्यंत शर्मा, रमनजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें