फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किया महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उससे मारपीट की और दीवार फांदकर भाग निकला। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर की। जिसके बाद डायल 112 की गाड़ी में पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की और आरोपी को छोड़ दिया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। अब महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर की दोपहर को वह घर पर अकेली थी। उसका पति अपने काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गांव का ही अमित उनके घर में घुस आया। आरोपी है कि आरोपी ने उसका मुंह दबाकर नीचे गिरा दिया और उसके साथ गलत काम किया। उसके विरोध जताने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच उसका पति आ गया। उसे देखकर आरोपी दीवार फांदकर भाग निकला। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी और आरोपी का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में डायल 112 की गाड़ी में पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। आरोप है कि तब पुलिस ने कोई कार्रवाई किए बिना ही आरोपी को छोड़ दिया था। इसके बाद उसने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें