फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 126 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना महामारी से सोमवार को गांव फतेहगढ़ में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला का पंचकूला के पारस अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना नियमावली के अनुसार महिला का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं सोमवार केे जिले में कोरोना के 126 नए केस मिले। जबकि 219 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 97.66 प्रतिशत हो गया है। जिले में कुल आबादी का 48.94 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 29649 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 28956 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के कुल 240 मामले सक्रिय हैं। जिसमें से 163 लोगों को घर आइसोलेट किया गया है। जबकि 77 मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 588294 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 552335 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1179 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में 861 सूक्ष्म सक्रिय निगरानी क्षेत्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें