फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव करेहड़ा खुर्द में बुधवार देर रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि महिला की छाती में दर्द हुआ था। जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जबकि मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की प्राकृतिक मौत नहीं हुई है। उसके साथ कुछ हुआ है। जिससे उसकी मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बिलासपुर के गांव पीरूवाला निवासी राजिंद्र ने बताया कि उसके चाचा की लड़की 37 वर्षीय कमलेश की शादी करेहड़ा खुर्द निवासी अमित के साथ हुई थी। कमलेश के माता-पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। इसलिए उन्होंने ही धूमधाम से उसकी शादी की थी। शादी के बाद से ही कमलेश को ससुराल में तंग किया जाता था। कुछ समय पहले ही उनकी कमलेश से बात हुई थी वह बिल्कुल ठीक थी। बुधवार रात उन्हें कमलेश के पड़ोसियों से पता चला कि कमलेश की तबीयत खराब हो गई है। जब उन्होंने अमित को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि कमलेश मृत पड़ी थी। उसके ससुराल वालों ने एक बार भी उन्हें उसकी मौत या तबीयत खराब होने की सूचना उन्हें नहीं थी। उन्होंने ही रात को थाना सदर पुलिस को मौके पर बुलाया। राजिंद्र का कहना है कि ससुराल वाले कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी नहीं ले जाने दे रहे थे। तब पुलिस ने सख्ती करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।वर्जन
थाना सदर प्रभारी विजय का कहना है कि मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मृतका के भाई के ब्यानों पर मामले में फिल्हाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने सच का पता करने की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उन्हीं अनुसार आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें