फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी जारी रही बारिश, 42 एमएम गिरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे दिन भी जिले पर बादल महरबान रहे। वीरवार को बारिश से शहर की गलियों में पानी भरा। चार दिन से सूर्य के दर्शन न होने से फिजा में गुलाबी ठंड हुई। बुधवार शाम को बारिश थमी और देर रात फिर झमाझम बादल बरसने लगे। वीरवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई और धीरे धीरे बादल छटने लगे। हल्की धूप निकली और करीब एक घंट बाद फिर आसमान पर काले घने बादल छा गए। शाम पांच बजे तेज बारिश हुई। जिससे लोगों के काम रूक गए। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी काम से छुट्टी कर घर जाने वालों को हुई। वहीं बारिश के कारण मौसम में काफी बदलाव है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। वीरवार सुबह तक सबसे ज्यादा बारिश शहर में हुई। यमुनानगर जगाधरी में कुल 42 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि रादौर में 26 एमएम, साढौरा में 22, सरस्वतीनगर में 17 एमएम, बिलासपुर में 12 एमएम बारिश हुई। जबकि छछरौली में 7 एमएम और सबसे कम प्रतापनगर में मात्र तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें