फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार साइड में करने को कहा तो दंपती व बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बसातियांवाला में गली में कार खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े में दंपती व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर पांच लोगों व दो महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव बसातियांवाला निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह बीडीपीओ कार्यालय जगाधरी में सक्षम के पद पर लगा हुआ है। उसकी छोटी बहन संतोष कुछ दिन पूर्व अपने पति के साथ उनके घर मिलने आई थी। 11 मार्च को बहन को पति के साथ वापस जाना था। उनके घर के साथ ही उसके चाचा सेवाराम की जमीन है और साथ ही उनका घर है। चाचा ने अपनी गाड़ी गली में खड़ी कर दी। जिस पर उसने व पिता शेर सिंह ने चाचा सेवा राम से कहा कि की बेटी संतोष को अपनी ससुराल जाना है, इसलिए वह कार को साइड में कर ले परंतु चाचा ने उनकी बात को अनसुुना कर दिया। जिस पर जीजा ने अपनी कार को वहां से किसी तरह निकाला और घर चले गए। रात को चाचा सेवाराम व उसका लड़का इंद्रजीत गालियां देते हुए हाथों में लाठी लेकर उनके गेट के सामने आ गए। जैसे ही पिता शेर सिंह गेट से बाहर गली में पहुंचे तो इंद्रजीत ने लाठी से उसके पिता से सिर पर वार दिया। वहीं सेवा राम ने भी पिता पर लाठियों से वार किए। वह अपनी माता गुड्डी के साथ पिता को छुड़ाने लगे तो उन पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान लड़ाई में जमेरो, निर्मला, अशोक, जसबीर व विनोद ने भी उन तीनों पर हमला कर दिया। हमले में वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां से उसके पिता को पीजीआई रेफर किया गया। थाना बिलासपुर प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि नरेंद्र कुमार की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें