फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, जलभराव ने बढ़ा दी मुसिबतें

विज्ञापन
छाता लेकर बारिश के बीच से गुजरता युवक - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
चार दिन से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ आफत आ खड़ी हुई। सूरत ए हाल ट्विन सिटी की कॉलोनियां व सड़केें पूरी तरह से जलमग्न हो गई। जगह-जगह एक से डेढ़ फीट पानी जमा हो गया। जिसके चलते राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत निचले स्तर पर रहने वाले लोगों को हो रही। यहां निकासी न होने पर पानी जमा हो गया। उधर, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ओर अधिक बरसात पड़ेगी।
विज्ञापन

यहां जमा बरसात का पानी : रविवार को पूरे शहर में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण ज्यादातर इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। मधु-कन्हैया चौक रोड पर घंटों पानी भरा रहा। बाहरी कॉलोनियों का भी यही हाल रहा। कई मोहल्लों में पानी भर गया और लोग घरों का पानी ही निकालते नजर आए। हमीदा, वर्कशॉप रोड, कांसापुर रोड समेत कई इलाके भी जलमग्न नजर आए। उधर, पानी की निकासी सही न होने पर लोगों में भी रोष देखा जा रहा है।
जिला में इस कदर हुई बरसात
जगह एमएम
जगाधरी 55
छछरौली 24
बिलासपुर 20
साढौरा 32
सरस्वती नगर 17
रादौर 10
तूफान के कारण गिरे 11 हजार केवी के एक दर्जन बिजली के खंभे
बिलासपुर। तेज आंधी व बारिश के कारण रविवार को बिलासपुर में एक के बाद एक 11 हजार केवी लाइन के एक दर्जन से ज्यादा खंभे सड़क पर गिर गए। गनीमत रही की इससे उस समय कोई वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। तूफान के कारण कपालमोचन के पास मुख्य सड़क पर एक बड़ा पेड बिजली के खंभे पर गिर गया था। जिससे एक के बाद एक बिजली के एक दर्जन से अधिक खंभे भरभरा कर गिर गए। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी करतारें लग गई। लोगों को कच्चे में से या खेत से होकर गुजरना पड़ा। खंभे व पेड़ हटाने में घंटों लग गए, जिसके बाद रास्ता साफ हो सका। इस दौरान पोल गिरने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पहला पोल गिरने पर लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक खंभे भरभरा कर गिरने लगे, जिसके बाद लोग चिल्लाते और एक दूसरे को आगाह करते हुए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें