फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्रामीणों ने शिक्षा, बिजली व पानी की समस्याएं बताईं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। गांवों तक प्रशासन को पहुंचाने और आम लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जनता दरबार और रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गांव मुजाफतकलां में प्रशासन का खुला दरबार लगा। दोपहर करीब दो बजे राजकीय माध्यमिक विद्यालय, मुजाफतकलां में शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के सामने रखीं।
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक शिकायतों की सुनवाई चली, वहीं रात में भी प्रशासनिक टीम गांव में ग्रामीणों से संवाद करती रही। जनता दरबार के दौरान एडीसी नवीन आहूजा व एसपी कमलदीप गोयल ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर शिकायत का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा। जनता दरबार में शिक्षा, बिजली, पानी, राशन, कृषि, राजस्व और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं का अंबार देखने को मिला। ग्रामीण एक-एक कर अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और अधिकारियों से समाधान की उम्मीद जताई। मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने शिकायतें दर्ज कर प्राथमिक स्तर पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें