यमुनानगर। जिले में आपसी कहासुनी के बाद मार-पिटाई की घटनाएं सामने आई हैं। रादौर और साढ़ौरा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच के बाद नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रादौर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 निवासी सोनी पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी को उसका विशाल, प्रिंस, शेंकी, लक्ष्य और पुलकित के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी बढ़ने पर आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। उधर, साढौरा थाना क्षेत्र के गांव नानडी निवासी शकूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इरफान ने अपने साथियों कासिम, नाजर और तीन-चार अन्य युवकों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। संवाद