फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्लाट बेचने के नाम पर 12 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट बेचने के नाम पर मॉडल काॅलोनी निवासी मनोज खुराना व विष्णुनगर निवासी संजीव कुमार से 12 लाख ठगने के आरोपी रेलवे काॅलोनी निवासी अमरजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने प्लाट का बयाना कर रजिस्टरी नहीं कराई थी। बाद में आरोपी ने यह प्लाट किसी और बेच दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मॉडल कॉलोनी निवासी मनोज खुराना ने फर्कपुर पुलिस ने बताया था कि उसके व संजीव कुमार के साथ आरोपी अमरजीत सिंह ने 14 लाख रुपये में प्लाट बेचने का बयाना किया था। जिसकी रजिस्ट्री की तारीख आठ नवंबर 2016 तय की गई थी। तय समय पर अमरजीत ने कहा कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है। अभी रजिस्ट्री नहीं करा सकता। उसे दो लाख रुपये की जरूरत है। उसकी मजबूरी समझते हुए संजीव व मनोज ने उसे दो लाख रुपये दे दिए। रजिस्ट्री की तारीख बढ़ाकर 30 अगस्त 2017 तय कर दी गई। इसके बाद भी आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं कराई। यहां तक कि कोर्ट में उसने जल्द रजिस्ट्री कराने की बात कही थी। जिस पर कोर्ट से केस वापस ले लिया था। इस दौरान आरोपी अलग-अलग कर 12 लाख रुपये ले चुका था। बाद में पता चला कि आरोपी ने वह प्लाट किसी ओर को बेच दिया। फर्कपुर पुलिस ने मामले में आरोपी अमरजीत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें