फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के लिए अस्पताल में लगा टेंट उखाड़ने पर हंगामा

विज्ञापन
जगाधरी में जुलूस निकालतीं आशा वर्कर। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। उप जिला अस्पताल में प्रदर्शन के लिए लगाया गया आशा वर्करों का टेंट, कुर्सियां व अन्य सामान शनिवार की सुबह बिखरा हुआ मिला। इससे आशा वर्कर आ बबूला हो गई और स्थिति तनावपूर्ण बन गई। इसके बाद सभी आशा अस्पताल के मेन गेट पर पहुंच गई और धरने पर बैठ गईं। चिकित्सक ने आशाओं को समझाया। चिकित्सकों ने उनका टेंट सहित अन्य सामान पहली की तरह ठीक करवाया। इसके मामला शांत हुआ।
आशाओं ने अस्पताल प्रशासन पर बलपूर्वक उनकी आवाज दबाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान निरूबाला ने की। धरना स्थल से सामान फेंकने व टेंट उखाड़ने की बात सुनकर अन्य संगठन भी मौके पर पहुंच गए। सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, ब्लॉक प्रधान जोत सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी जिला प्रधान विनोद त्यागी, जिला सचिव सोमनाथ ने पहुंचकर अस्पताल प्रशासन को दोबारा ऐसा होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। आशा वर्कर ने अस्पताल से झंडा चौक तक पैदल जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। आशा वर्कर नगर निगम कार्यालय के सामने दरी बिछाकर बैठ गईं। करीब एक घंटा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि छह अक्टूबर को यूनियन ने समस्या को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया था। एसडीएम ने यूनियन के सामने सीएमओ को फोन करके नर्स को तीन दिन की छुट्टी पर भेजने के आदेश जारी किए थे। एसडीएम के आदेशों को ठेंगा दिखाकर नर्स अपनी ड्यूटी दे रही है। वहीं सीएमओ ने भी इसमें संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह सब अस्पताल प्रशासन की मर्जी से हो रहा है। जो नर्स व अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों के खिलाफ जा सकते हैं, वे छोटे कर्मचारियों से सही बर्ताव कर ही नहीं सकते।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा जब तक नर्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। हंगामा बढ़ता देख सिविल सर्जन ने आशाओं व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को रविवार सुबह 10 बजे बातचीत के लिए बुलाया है। नेताओं ने कहा कि यदि बातचीत में उनकी बात नहीं मानी गई, तो सोमवार को बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष कर्मजीत, ब्लॉक प्रधान पूनम शर्मा, सचिव गुरिंद्र कौर, प्रेस सचिव कामिनी गोयल मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें