फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार बेकरी में घुसी, युवक जख्मी

विज्ञापन
अनियंत्रित कार के टकराने के बाद कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। बुबका रोड पर रविवार की दोपहर बेकाबू कार गायत्री बेकरी में घुस गई। इससे दो कार व दो बाइक क्षतिग्रस्त गईं और गायत्री बेकरी के मालिक का बेटा साहिल पुजारा (23) कार की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद 112 नंबर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
रविवार की दोपहर को लगभग 2 बजे शहर के बुबका रोड पर गांव बापौली का एक युवक मेन बाजार की ओर से कार में बुबका चौक की ओर जा रहा था। तभी अचानक युवक ने जब ब्रेक लगाने की कोशिश की तो गलती से युवक से स्पीड का पैडल दब गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर गायत्री बेकरी में जा घुसी। इस दौरान अनियंत्रित हुई कार ने पहले रादौर निवासी राजेश दत्ता की बाइक को क्षतिग्रस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद कार सड़क किनारे खड़ी राजेश सेतिया की स्विफ्ट कार के पीछे जा टकराई, जिससे स्विफ्ट कार पीछे से क्षतिग्रस्त हुई। उसके बाद कार गायत्री बेकरी के आगे खड़ी आल्टो कार से टकराई। आल्टो कार में बैठा साहिल पुजारा टक्कर लगने से घायल हो गया। टक्कर लगने से साहिल के सिर में गहरी चोट आई। वहीं आल्टो कार के पास खड़ी शिवम सचदेवा की बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। किसी भी पक्ष ने देर शाम तक पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। रादौर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें