फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी मामा गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। 15 साल की भांजी से दुष्कर्म करने के आरोपी उसके मामा को बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी जब ढाई माह की गर्भवती हुई तो दुष्कर्म का खुलासा हुआ था। एक जुलाई को पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर अंबाला निवासी 31 वर्षीय उसके भाई (पीड़िता के मामा) के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक जुलाई को पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी कई दिन से बीमार चल रही थी। जब वह बेटी को अस्पताल लेकर गई तो जांच में उसकी बेटी ढाई माह की गर्भवती मिली। उसने अपनी बेटी से बात की और इस बारे में पूछा, तो बताया कि ढाई माह पहले अंबाला कैंट निवासी मामा घर पर आया था। इस दौरान मामा ने डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिस वजह से वह चुप रही। मामला खुलने पर महिला अपनी बेटी को लेकर थाने में पहुंची थी और महिला ने आरोपी भाई के खिलाफ शिकायत दी। इंचार्ज गुरदयाल सिंह के पीड़िता व आरोपी का मेडिकल व डीएनए करवाया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें