फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। पुरानी रंजिश के चलते जगाधरी मार्ग पर दो पक्षों में फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने एक होंडा सिटी कार कब्जे में ली है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए हैं।
जानकारी के अनुसार दो युवक कार में बिलासपुर से जगाधरी की ओर जा रहे थे। जबकि जगाधरी से बिलासपुर की ओर एक कार में पांच युवक आ रहे थे। सोमवार देर शाम दोनों पक्षों की कारें पुराने पेट्रोल पंप के पास आमने सामने रुक गई। रुकते ही एक पक्ष के युवक कार से उतरे और दूसरे पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी दो गोलियां दागीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। इस दौरान राहगीर दूर खड़े रहे और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। लोगों को देख दोनों कार सवार मौके से फरार हो गए। आनन फानन में अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

एक पक्ष के दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अभिलेख उर्फ गोलू गांव रसूलपुर में बजाज ऑटो मोबाइल एजेंसी चलाता है। सोमवार रात अभिलेख अपने दोस्त साथ उसके पास आया और घर के बाहर बुलकार ले गया। अभिलेख ने बताया कि बिलासपुर निवासी विशाल, साहिल गुर्जर, एके राणा ने उस पर और उसके दोस्त पर गोलियां चलाई हैं। जिससे गाड़ी का अगला शीशा टूट गया। इतना कहकर अभिलेख वहां से चला गया। तब से उसका फोन बंद है। पुलिस ने गांव पीरूवाला निवासी दिनेश कुमार की शिकायत पर उक्त युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा विशाल अपने दोस्तों के साथ जगाधरी से बिलासपुर की ओर आ रहा था। पुराने पट्रोल पंप के पास पीरूवाला निवासी अभिलेख ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी कार रोक ली और उस पर कई गोलियां दाग दी। पुलिस ने सतीबर की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने विशाल पक्ष के असलम व शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्ष के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें