फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो महिलाओं की मौत, छह महीने में सबसे ज्यादा मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना से ग्रस्त दो महिलाओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि 298 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 195 मरीज ऐसे भी रहे, जो वायरस को मात देकर स्वस्थ हुए। मृतकों में एक बुजुर्ग और एक अधेड़ महिला शामिल है। दोनों संक्रमित महिलाएं अन्य गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थी। उल्लेखनीय है कि जिले में तीन दिन से लगातार कोरोना की वजह से मौत हो रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही तीसरी लहर में जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 11 हो गई है। एक मृतक महिला जगाधरी हनुमान गेट के नजदीक स्थित महावीर कॉलोनी की रहने वाली है जबकि दूसरी कुलदीप नगर की रहने वाली है। 60 वर्षीय महावीर कॉलोनी निवासी महिला की मौत सोमवार रात मुलाना अस्पताल में हुई है। जबकि कुलदीप निवासी 53 वर्षीय महिला की मौत अंबाला के हीलिंग टच अस्पताल में हुई है। कोरोना संक्रमित मिलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
छह महीने में सबसे ज्यादा केस
धनतेरस पर कोरोना मुक्त हो चुका जिला एक बार फिर इसकी चपेट में हैं। मंगलवार को छह महीने में सबसे ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। वहीं दो लोगों की मौत भी हुई है। इस दौरान 298 नए संक्रमित मिले हैं। इसकी के साथ ही जिले में संक्रमण दर बढ़ कर 5 फीसदी के पार चली गई है। जबकि रिकवरी दर घट कर 95 प्रतिशत पर आ गई है। इससे पहले जिले की उभार दर 98.32 प्रतिशत थी। दूसरी तरफ राहत देने वाली बात यह है कि मंगलवार को ही 195 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 891 है।
विज्ञापन

जांच की स्थिति
जिले की कुल आबादी में से 46.86 प्रतिशत की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक कुल 26487 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। जबकि जिले में कुल 25174 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। विभाग ने 801 कोरोना मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया है। जबकि 90 मरीज जिले के कोरोना अस्पताल में दाखिल हैं। अभी तक कुल 563344 लोगों के कोरोना नमूने लिए गए हैं। जिसमें 530743 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि अभी 2775 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब जिले में कुल 187 सक्रिय सूक्ष्म निगरानी क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें