फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जेल लोक अदालत में दो बंदी रिहा

Thu, 19 Nov 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला जेल में ​शिविर के दौरान मौजूद सीजेएम सुमित्रा ​कादियान, अ​धिवक्ता व बंदी। प्रवक्ता
विज्ञापन
जगाधरी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से जिला जेल में कानूनी जागरूकता एवं सहायता शिविर लगाया गया। इसमें बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव सुमित्रा कादियान ने बताया कि जिला जेल में आयोजित नियमित जेल लोक अदालत में एक मामला सुनवाई के लिए रखा गया था, जिसका मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस दौरान दो बंदियों को रिहा किया गया। उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत हर महीने लगाई जाती है। इसमें ऐसे मामलों का निपटारा किया जाता है, जो लोक अदालत से समाधान योग्य होते हैं। उन्होंने जेल में बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं, कोई बंदी वकील की कानूनी सहायता से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें