फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हनीट्रैप में फंसाकर व्यक्ति से हड़पे दो लाख

Fri, 14 Mar 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। एक महिला ने पहले एक व्यक्ति को प्रेमजाल में फंसाकर लिव-इन में रहने लगी। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला और उसके साथी ने दो लाख रुपये भी ले लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जगाधरी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में एक तलाकशुदा महिला ने उसकी नजदीकी हो गई। इसके बाद महिला उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली। इसके लिए इकरारनामा भी कराया गया। रिलेशनशिप के दौरान महिला ने उसकी एक अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद वह उसे तंग करने लगी। इसी बीच उन्होंने लिवइन रिलेशनशिप को रद्द कर दिया और इसका भी इकरारनामा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकरारनामे में यह तय किया गया था कि दोनों एक दूसरे की जिंदगी में दखल नहीं देंगे। इसके करीब 15 दिन बाद ही महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पूर्व पति के साथ मिलकर दो लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि महिला पहले भी इस तरह के मामलों को अंजाम दे चुकी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें