फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निर्माणाधीन दुकान का लेंटर गिरा, चार मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुराना हमीदा में निर्माणाधीन दुकान का लेंटर गिर गया। हादसे में लेंटर डालने का काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलबे की चपेट में आने से एक कार व चाय की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसा वीरवार की दोपहर करीब तीन बजे पुराना हमीदा में हुआ। बताया जा रहा है कि सहारनपुर रोड पर संजीव नरुला की ओर से एक दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार प्रकाश को दुकान निर्माण करने का ठेका दिया था। निर्माण पूरा होने के बाद वीरवार को दुकान पर लेंटर डालने का काम किया जा रहा था। जिस समय लेंटर का 80 फीसदी कार्य पूरा होने पर अचानक शटरिंग में लगी बल्ली जमीन में धंस गई।
विज्ञापन

ऐसे में लेंटर का मलबा गिर गया और कुछ मजदूर भी मलबे की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि तीन-चार मजदूर हादसे में घायल हुए हैं। हालांकि, किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है। वहीं, महेंद्र कुमार और रवि का कहना है कि हादसे के बाद मलबे की चपेट में आने से एक कार और चाय की दुकान व मजदूरों की साइबर भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

उधर, हादसे की सूचना पर हमीदा चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही काम कर रहे मजदूरों से भी पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि लेंटर गिरने से हादसा हुआ है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। किसकी लापरवाही रही इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें