फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: रेत से भरा ट्रक पेड़ से टकराकर आग के गोले में हुआ तब्दील, दो की मौत

Wed, 16 Mar 2022 02:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

चालक संग परिवहन विभाग का कंप्यूटर आपरेटर भी हादसे का शिकार हो गया। ओवरलोडिंग में वाहन पकड़े जाने के बाद तौल कराने के लिए जा दोनों रहे थे। बूड़िया अमादलपुर रोड पर हादसा हुआ, दोनों सवार वाहन में फंस गए थे।
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर ट्रक में लगी आग। मृतक आलिम और विशाल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में रेत से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बूड़िया अमादलपुर रोड के किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया और उसमें फंसे चालक तथा परिवहन विभाग के कंप्यूटर आपरेटर की मौके पर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ओवरलोडिंग में धरे गए ट्रक को आरटीए की ओर से वजन कराने के लिए तौल कांटे पर लाया जा रहा था। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद वाहन में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।  

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक मेरठ के गांव हर्रा निवासी 32 वर्षीय आलिम अपने जीजा जावेद का ट्रक चलाता था, जो कि ट्रक में कनालसी घाट से रेत लेने के लिए आया था। इसी दौरान सोमवार की रात को आरटीए टीम ने ट्रक को ओवरलोडिंग में पकड़ लिया। मंगलवार की सुबह आरटीए की टीम ट्रक का वजन कराने के लिए कांटे पर लेकर जा रही थी, जिसमें चालक के साथ ही कंप्यूटर आपरेटर विशाल भी बैठा था।

 

चालक आलिम के चचेरे भाई महमूद के अनुसार हादसे के समय कंप्यूटर आपरेटर विशाल ही ट्रक को चला रहा था, जबकि चालक बगल की सीट पर बैठा था। आरोप है कि आरटीए की लापरवाही से ही उक्त हादसा हुआ और दो लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे बूड़िया थाना प्रभारी लज्जा राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

 

विशाल कर्मी था न कि विभाग का ड्राइवर। आरोप गलत है। ट्रक हमारा कर्मचारी विशाल नहीं चला रहा था। वह तो साइड में बैठा हुआ था। इस ट्रक को आलिम ही चला रहा था। वह साथ में ट्रक का वजन कराने के लिए जा रहा था। तभी हादसा हो गया। - सुभाष चंद्र, आरटीए, यमुनानगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें