फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुलाना देवी मंदिर में माथा टेककर घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई। हादसा रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर भंभौली के गोल्ड होटल के सामने हुआ। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की अशोक विहार कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने छप्पर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रविवार को वह मुलाना स्थित देवी मंदिर में माथा टेकने के लिए गया था। उसके साथ दूसरी बाइक पर कॉलोनी के ही संदीप कुमार और उसका दोस्त अक्षय भी माथा टेकने गए थे। माथा टेकने के बाद रविवार को वे अपने घर लौट रहे थे। एक बाइक पर अक्षय व संदीप उसके आगे-आगे चल रहे थे।
विज्ञापन

बाइक अक्षय कुमार चला रहा था, जबकि संदीप उसके पीछे बैठा था। वह भी उनके साथ पीछे-पीछे अपनी बाइक पर चल रहा था। जब वे राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर भम्भौली स्थित गोल्ड होटल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने सीधी टक्कर अक्षय और संदीप की बाइक में मार दी टक्कर लगते ही अक्षय और संदीप बाइक समेत उछल कर काफी दूर सड़क पर जा गिरे।
इस पर कार चालक नीचे उतरा और लोगों की भीड़ देखकर भाग गया। उसने कार का नंबर नोट कर लिया। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना छप्पर प्रभारी राय सिंह का कहना है कि आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

कार ने स्कूटी सवार को 50 मीटर तक घसीटा
यमुनानगर। सहारनपुर के गांव मानकमऊ निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई प्रभात कुमार यमुनानगर से सहारनपुर में चिकन सप्लाई का काम करता है। 15 अक्तूबर को उसका भाई प्रभात कुमार यमुनानगर से चिकन लेकर स्कूटी पर सहारनपुर जा रहा था। रास्ते में जब उसका भाई दुसानी के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रही स्कारपियो कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक उसके भाई को स्कूटी समेत करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भाई को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें