यमुनानगर। रंजिश के चलते तीर्थ नगर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। यहां हमलावरों ने दो दोस्तों की रॉड से पिटाई कर टांगें तोड़ दी, जिसमें युवक बुरी तरह से घायल हो गये। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में तीर्थ नगर टपरी निवासी गगन ने बताया कि 24 नवंबर को वह बुआ के घर जा रहा था। तीर्थ नगर के मोड़ पर उसे सुमित तोमर, आशु पेगवाल, पंकज, बाबा, दीपक उर्फ जंगली, पंकज पाल, मनी, राजन, दीपू ने पकड़ लिया और मारपीट की। आरोपियों ने उस पर चाकू और रॉड से हमला किया। उसकी दोनों टांगें तोड़ दी। उसका दोस्त अमित उसे अस्पताल लेकर जा रहा था तो उसे भी पीटा और उसकी भी दोनों टांगें तोड़ दी। आरोपियों ने उनकी बाइक भी तोड़ दी ।