फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रुपये नहीं देने पर दो दोस्तों ने पीटा

Sun, 05 May 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रुपये न देने पर दो दोस्तों ने रामपुरा कॉलोनी निवासी वंश के घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुरा काॅलोनी निवासी वंश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार वाशिंग का कार्य करता है। पहले उसकी दोस्ती अमनदीप व कर्ण बब्बर के साथ थी, लेकिन उनका चाल चलन गलत होने की वजह से उनका साथ छोड़ दिया। आरोप है कि अब भी दोनों उसे बेवजह परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को आरोपी उसके घर पर आए और उससे रुपये मांगने लगे। मना करने पर गाली गलौज की और मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। इसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें