फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: बाइक पर जा रहे थे दो दोस्त, तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने कुचला

Tue, 17 Jan 2023 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा/यमुनानगर (हरियाणा)

सार

मरने वाले सुशील व शेर सिंह दोनों पड़ोसी थे और गहरे मित्र भी थे। दोनों रोजाना बाइक पर साढौरा मजदूरी करने के लिए जाते थे। सुशील के पास दो बेटियां हैं, जबकि शेर सिंह अविवाहित था।
विज्ञापन
हादसे के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के ब्लॉक साढौरा में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने दो युवकों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव रतुवाला के पास हुआ है। मरने वालों की पहचान मंगलौर निवासी सुशील (27) और शेर सिंह(25) के तौर पर हुई। दोनों युवक बाइक पर गांव से साढौरा मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। 
विज्ञापन


जैसे ही गांव रतुवाला के पास पहुंचे तभी पहले तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया उसके बाद पीछे से आ रहे दूसरा डंपर भी दोनों युवकों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवकों के चिथड़े हो गए और पसलियां निकलकर बाहर आ गई। जबकि हादसे के बाद दोनों डंपर मौके से फरार हो गए। हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और साढौरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। 
 
दोनों युवक थे पड़ोसी, रोजाना जाते थे बाइक पर 
जानकारी के अनुसार मरने वाले सुशील व शेर सिंह दोनों पड़ोसी थे और गहरे मित्र भी थे। दोनों रोजाना बाइक पर साढौरा मजदूरी करने के लिए जाते थे। सुशील के पास दो बेटियां हैं, जबकि शेर सिंह अविवाहित था। दोनो ही रोजाना की तरह बाइक पर मजदूरी के लिए निकले थे। जैसे वे गांव रतुवाला के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में लिया और उनकी मौत हो गई। उधर हादसे के बाद आसपास के लोगों में गहरा रोष है। लोगों का कहना है लिंक रोड होने के बाद भी इस रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है डंपर दिनरात चल रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने रोष प्रकट कर नारेबाजी भी की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें