फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए बताए उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड की परीक्षा में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग लगातार प्रयासरत है। बोर्ड की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए ही शीतकालीन अवकाश के दौरान 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की प्रतिदिन चार घंटे की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। ताकि विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा हो और परिणाम पहले से बेहतर रहे। निदेशालय के आदेश पर विभाग की ओर से 10वीं में 33 और 12वीं में 50 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले स्कूलों की सूची बनाई गई है। इन स्कूल मुखियाओं से शिक्षा निदेशक और अतिरिक्त मुख्य सचिव ने संवाद किया। उन्होंने कमजोर परिणाम देने वाले स्कूलों के मुखियाओं को परिणाम बेहतर बनाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा की तिथि घोषित कर चुका है। फरवरी में दोनों कक्षाओं की परीक्षा शुरू हो जाएगी। ऐसे में राजकीय स्कूलों का परिणाम बेहतर करने के लिए शिक्षा विभाग जुट गया है। इसके लिए विभाग ने कम परिणाम वाले स्कूलों की सूची तैयार की है। जिला विभाग ने जिले के कुल 12 स्कूलों को इस सूची में रखा है। हालांकि विभाग का कहना है कि ऐसे स्कूलों की संख्या मात्र चार है। अन्य आठ स्कूलों का प्रदर्शन औसत है और इसे एहतियात के तौर पर शामिल किया गया है। ताकि इस बार इनके प्रदर्शन में और निखार आए। बता दें कि दो साल से जिले का ही नहीं बल्कि प्रदेश का परिणाम बेहतरीन रहा। चूंकि कोरोना संक्रमण के चलते सभी को विद्यार्थियों को पास कर किया गया था।
-----------
कमजोर विद्यार्थियों पर देंगे ज्यादा ध्यान
स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करें। पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दें और उनके कमजोर विषयों पर अतिरिक्त ध्यान दें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा में तनाव दूर करने के टिप्स भी स्कूल में बताए जाएं, ताकि पेपर में उनका प्रदर्शन बेहतर हो।
विज्ञापन

-----------
वर्जन
सरकारी स्कूलों का बोर्ड परीक्षा का परिणाम शानदार आए इसके लिए काम किया जा रहा है। जिसके तहत ऐसे स्कूलों की सूची बनाई गई है। सभी मुखियाओं का शिक्षा निदेशक व अतिरिक्त मुख्य सचिव से सीधा संवाद हुआ है। जिसमें उन्हें परिणाम बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-विनोद कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें