फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिवलिंग का अनादर कर उखाड़ ले गए, दो काबू

Sat, 04 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया चौक समीप भारत सेवक नगर में श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दो लोगों ने शिवलिंग का अनादर कर उसे तोड़कर उखाड़ लिया। इसके बाद शिवलिंग के ऊपर के हिस्से को रिश्तेदार के घर में छिपा दिया। घटना वीरवार रात 11 से 12 बजे के बीच हुई। शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी व श्रद्धालुओं ने शिवलिंग को टूटा पाया।
श्रद्धालुओं ने हंगामा किया। मंदिर के सामने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पूरी घटना पता चली। तब बूड़िया गेट चौकी पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने फुटेज से आरोपियों की पहचान कॉलोनी के अनिल उर्फ मीनू पंडित व हिमांशु के रूप में की। जांच में पता चला कि दोनों नशे की आदी है और नशे में उन्होंने यह घटना अंजाम दी। पुलिस ने दोनों को नामजद कर गिरफ्तार किया। बाद में कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

भारत सेवक नगर निवासी कुंवर प्रताप ने बताया कि उनके पिता युद्धवीर कॉलोनी के श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी हैं। यह मंदिर पांच साल पहले स्थापित किया गया था। मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में काफी आस्था है। वीरवार की रात 11 बजे कॉलोनी के अनिल उर्फ मीनू पंडित व हिमांशु नशे की हालत में उनके घर पर आए थे।
विज्ञापन

दोनों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया और गालियां दीं। उनके इस व्यवहार का कोई जवाब नहीं दिया गया। सुबह जब पिता युद्धवीर मंदिर में पूजा करने गए तो देखा कि शिवलिंग के ऊपर का हिस्सा गायब है। इस दौरान श्रद्धालु भी जुटे थे, जिन्होंने शिवलिंग तोड़े जाने का विरोध किया। तब घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और मंदिर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज से पता चला कि अनिल उर्फ मीनू पंडित व हिमांशु मंदिर में 11 बजे पहुंचे और शिवलिंग का अनादर किया। इस दौरान दोनों ने शिवलिंग को तोड़कर उखाड़ दिया। इसके करीब एक घंटे बाद 12 बजे यह दोनों लोग फिर से मंदिर आए और घंटियों को जोर-जोर से बजाया फिर शिवलिंग के तोड़े गए ऊपर के हिस्से को उठाकर ले गए। बूड़िया गेट चौकी प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शिवलिंग बरामद कर लिया, जिसे आरोपी ने अपने रिश्तेदार के घर छिपाया था। घर में शिवलिंग को कपड़े में लपेट कर रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें