फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डिजिटल कांटों से धान तौल की उठाई मांग

Sat, 04 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में मार्केट कमेटी सचिव से मिलने जाते किसान नेता। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने धान की खरीद व मेरा फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को लेकर मार्केट कमेटी के सचिव व अन्य अधिकारियों से मिले। इस दौरान किसान नेताओं ने मंडियों ने धान की तौर डिजिटल कांटों से कराने से अन्य मांगें रखी।
किसान सभा के जिला प्रधान दिलबाग सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गुरभजन सिंह, दिलबाग, रामकर्ण शर्मा ने कहा कि कुछ समय के लिए फसल ब्योरा के लिए पोर्टल को खोला गया था, इसके बाद बंद कर दिया गया। इससे किसानों को मंडी में अपनी को बेचने में परेशानी हो रही है। फसल की कटाई के साथ ही पोर्टल को खोला जाना चाहिए ताकि जो किसान पोर्टल पर दर्ज होने से रह जाएं, वह मंडी में अपनी फसल को आसानी से बेच सके।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में फसल के आते ही पोर्टल खुला होना चाहिए। जिन किसानों का पंजीकरण पोर्टल किसी कारणवश दर्ज नहीं हुआ उन्हें पोर्टल खोल कर दर्ज करने की अनुमति मिलनी चाहिए। मंडी में आढ़तियों के पास आ रही धान की नमी की मात्रा का जांचने के लिए सरकारी मशीनों का प्रयाेग करना चाहिए। किसी भी किसान की नमी की मात्रा को आढ़ती की निजी मशीन से जांची न जाए।
विज्ञापन

पिछले दिनों भारी बारिश के कारण किसानों का आर्थिक नुकसान हुआ है। जिसके लिए सरकार को इस बार नमी की मात्रा को बढ़ाकर 17 से 20 प्रतिशत करके किसानों का राहत प्रदान करनी चाहिए। पोर्टल बंद होने से किसानों को मंडी में बेची गई अपनी फसल का भुगतान भी सही समय से नहीं हो रहा है. जिसको दुरूस्त किया जाए। इस मौके पर गुरविंद्र सिंह, समिंद्र सिंह, मदन सिंह, महिंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें