फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सर्राफ को लूटने के दो आराेपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के कोट बसावा सिंह में ज्वेलर्स की दुकान करने वाले जगाधरी निवासी जसपाल से सोने व चांदी के गहनों से भरा बैग लूटने के आरोप में सीआईए दो की टीम ने दाे आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान करनाल के छाप्पर गांव निवासी पवन उर्फ शुभम व छछरौली क्षेत्र के कोट गांव निवासी इनायत के रूप में हुई है। आरोपियों ने सर्राफ जसपाल को हथियार दिखा कर उससे आठ तोले सोने, सात किलोग्राम चांदी के गहने और पांच हजार रुपये लूटे थे। देर शाम सीआईए 2 की टीम ने गुप्त सूचना पर कलेसर जंगल के पास से दोनों आरोपियों को काबू किया। सीआईए दो प्रभारी राज कुमार ने बताया कि 28 दिसंबर 2024 की शाम को कोट बसावा सिंह में चार बदमाशों ने हथियार दिखाकर दुकानदार जसपाल से ज्वैलरी से भरा बैग लूटा लिया था। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें