फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17.57 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 60 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को पकड़ने के बाद अगले ही दिन 10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस चौकी हमीदा की टीम ने एक व्यक्ति को 7.57 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि सरोजनी कॉलोनी मोड पर एक युवक नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। इस पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट आईटीआई के प्रिंसिपल मनदीप सिंह को बुलाया गया। उसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी अर्जुन उर्फ अजय के नाम से हुई। आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, पुलिस चौकी हमीदा इंचार्ज शमशेर सिंह की टीम ने आत्मापुरी कॉलोनी से अल्हादिया खान को 7.51 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें