फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक का हाथ काटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी बाजार में 200 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तुषार उर्फ शेर सिंह (बाबा फूड जंक्शन का संचालक) और रोहन को बुधवार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर की दोपहर को धर्मपुरा कॉलोनी में बर्गर की रेहड़ी पर युवक पर दो लोगों ने तलवार व किरपान से जानलेवा हमला किया था। उस समय तलवार व किरपान लगने से युवक के सिर व हाथों में चोटें आईं। उसे बेसुध कर दोनों हमलावर भाग गए थे।पुलिस ने युवक की मां की शिकायत पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दोनों लोगों को नामजद कर लिया था।
विज्ञापन

शिकायत में जगाधरी की पुरानी अनाज मंडी निवासी मुक्ता ने बताया कि उनके 19 वर्षीय बेटा जागृत 15 नवंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे जगाधरी की धर्मपुरा कॉलोनी में गया था। यहां जागृत के परिचित तुषार सिंह व रोहन भारद्वाज पहुंच गए और उन्होंने बेटे पर तलवार व किरपान से हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो तुषार व रोहन भाग गए। इस बारे में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और बेटे को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी तरसेम कुमार ने कहा कि तुषार सिंह व रोहन भारद्वाज को नामजद करते हुए अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें