प्रतापनगर। गांव ममलीवाला के साथ लगती जमीन से पॉपुलर के पेड़ कटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पॉपुलर की लकड़ी से लदी दो ट्रालियों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत की ओर से पंचायती जमीन में खड़े पॉपुलर के पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रताप नगर पुलिस को दी शिकायत में टिब्बी राईया के सरपंच रजनेश ने बताया कि उनको 23 मार्च सुबह लगभग 5 बजे सूचना मिली कि टिब्बी राईया पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव ममलीवाला से पंचायती जमीन में खड़े लगभग 300 पेड़ पोपलर के काट लिए है। जिनको ट्राली में लोड किया जा रहा है। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि यह पंचायती जमीन है और इस पर कोर्ट केस चल रहा है जिसको लेकर इस जमीन पर स्टेटस को भी लगा हुआ है। उसके बाद भी कांसली के कुछ लोगों ने उनकी पंचायती जमीन से पॉपुलर के पेड़ काट लिए।