यमुनानगर। अपराध शाखा-1 की टीम ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। अपराध शाखा-1 इंचार्ज वीरेंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में गणपति इंजीनियरिंग कॉलेज छछरौली के पास घूम रहे हैं।
सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को काबू किया। जिनकी पहचान डेहा बस्ती बिलासपुर निवासी धर्मा, कर्ण के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने दिनांक 27 सितंबर 2024 को गांव बिहटा की सरकारी स्कूल के ताले तोड़कर बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों से चोरी का सामान को बरामद किया गया।