फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, दो घंटे जाम रहा राजमार्ग

विज्ञापन
रादौर में एसके रोड पर सड़क के बीचोबीच पलटी भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र राज्य राजमार्ग पर जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने सोमवार की दोपहर को ट्रक चालक ने ओवरटेक करते समय भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इससे भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के बीचों बीच पलट गई और ट्रैक्टर पर सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे के कारण राजमार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा।
वहीं दुर्घटना की सूचना पाकर रादौर सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां दो की हालत गंभीर होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद यमुनानगर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

छोटा बांस निवासी जसविंदर सिंह मलिक व कुछ लोगों ने ट्रक चालक का पीछा कर उसे गांव जुब्बल में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को कब्जे में लिया। वहीं दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। वाहन चालकों को लगभग 2 घंटे जाम का सामना करना पड़ा। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत की।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले के गांव चलाकपुर के रहने वाले मुकर्रम ने बताया कि वे लाडवा से भूसा लेकर ट्रैक्टर-ट्राली से सहारनपुर जा रहे थे। जैसे ही वे छोटाबांस के पास पहुंचे, तो एक ट्रक ने उनकी ट्राली को साइड से टक्कर मार दी। जिस कारण उनकी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई और उस पर सवार तनवीर, इकरार, फुरकान, शाहिद, सादिक, घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉ. शालिनी सैनी ने बताया कि इन घायलों में तनवीर, इकरार व फुरकान की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद यमुनानगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें