संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। महाराजा अग्रसेन स्कूल की ओर से बच्चों को दार्शनिक जगहों की सैर करवाई गई। कक्षा पांचवीं से कक्षा आठवीं तक के बच्चों को आदिबद्री व कक्षा 9वीं से कक्षा बारहवीं तक के बच्चों को फन सिटी घुमाया गया।
स्कूल से दोनों दल शिक्षकों के मार्गदर्शन में रविवार सुबह रवाना हुए। आदिबद्री जाते हुए बच्चों ने बीच में पंचमुखी हनुमान के दर्शन किए। इसके बाद बच्चे आदिबद्री के लिए गए। आदिबद्री पहुंचने पर बच्चों ने सरस्वती उद्गम स्थल, केदारनाथ, शनि मंदिर व गोशाला का प्रसाद ग्रहण किया। बच्चों ने वहां पर भंडारे की सेवा भी की।
आदिबद्री से आते समय बच्चों ने कपालमोचन गुरुद्वारा के दर्शन भी किए। पार्क और रेस्ट हाउस का भी आनंद लिया। प्रधानाचार्य अरुणा शर्मा ने बताया कि फन सिटी में बच्चों ने बोटिंग, कार रेसिंग गेम, स्विमिंग स्लाइड आदि खेलों का भरपूर आनंद उठाया। बच्चों ने डांस भी किया। इस दौरान आदित्य अग्रवाल विषा कंबोज, वृंदा अरोड़ा, धर्मवीर, निशा, सुषमा, पूजा, सुमन, मीना, नीतू, रश्मि, ज्योति, अतिका, मनीष, अरुण, मनीषा, किरण आदि मौजूद रहीं।