फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुखमरी, अशिक्षा, बेरोजगारी रोकने के लिए जनसंख्या को नियंत्रण करना जरूरी

विज्ञापन
To prevent hunger, illiteracy, unemployment it is necessary to control the population. - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जिला शाखा की तरफ से सोमवार को स्वास्थ्य शिविर व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जम्मू कॉलोनी में किया गया। जिसमें एफपीएआई की टीम ने मौके पर मौजूद 41 महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य व उनके खून की जांच की गई।
विज्ञापन

एफपीएआई के प्रधान डॉ. सचिन मिगलानी ने बताया कि परिवार नियोजन, लैंगिक असमानता, गरीबी उन्मूलन, जन्म दर मृत्यु दर, गर्भधारण से जुड़ी समस्याएं व मानवाधिकारों जैसे अनेक समस्याओं को लेकर लोगों को
जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इनर व्हील क्लब जगाधरी यमुनानगर द्वारा चार आशा वर्करों को परिवार नियोजन के कार्यक्रमों में अच्छा योगदान देने के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

डॉ. सचिन मिगलानी कहा कि दुनिया की आबादी आठ अरब हो गई है। अधिक आबादी के कारण कई समस्याएं जैसे कि भुखमरी, बेरोजगारी, अशिक्षा, क्राइम जैसी समस्या पैदा हो रही हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। शाखा प्रबंधक डॉ. अंजना तलूजा ने बताया कि इस वर्ष का थीम हर किसी को एक अच्छे और सुनहरे भविष्य के साथ सभी के लिए अधिकार व विकल्प सुनिश्चित करना है। 11 जुलाई से 24 जुलाई तक विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में पुरुषों की नसबंदी यानी एनएसवी के लिए एक पखवाड़ा चलाया जा रहा
विज्ञापन

है। इस दौरान हर दिन एफपीएआई में परिवार नियोजन के ऑपरेशन होंगे। मौके पर पार्षद निर्मल चौहान, आरती, अंजू व पारस मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें