फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन बेचने वालों पर निगम ने कसा शिकंजा, 10 दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पॉलिथीन बेचने वालों पर नगर निगम ने वीरवार को शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी के तहत निगम टीम ने जगाधरी के विभिन्न बाजारों में पॉलिथीन में सामान बेच रहे दस दुकानदारों के चालान किए। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में उनके पास से पॉलिथीन मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जगाधरी जोन में सफाई निरीक्षक अमित कांबोज के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। जिसमें टीम में सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया, सहायक सफाई निरीक्षक सचिन कांबोज, अमर सिंह, रामकेश व होमगार्ड के जवान भी शामिल रहे।
विज्ञापन

यहां-यहां की गई कार्रवाई
नगर निगम टीम ने जगाधरी के पत्थरों वाला बाजार, खेड़ा बाजार, पंसारी बाजार, दुर्गा गार्डन, बुड़िया चौक, सिविल लाइन, स्कूल रोड व अन्य बाजारों में पॉलिथीन में सामान बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 10 दुकानदारों के पास से वन टाइम यूज पॉलिथीन बरामद की गई। कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल व मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने के लिए नगर निगम की लगातार कार्रवाई जारी है, जहां भी पॉलिथीन इस्तेमाल होने की सूचना मिलेगी, वहीं जाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें