फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आए तीन युवकों पर हॉकी व सरियों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव टोपरा कलां के अशोक सम्राट पैलेस में शादी में आए तीन युवकों पर कुछ लोगों ने हॉकी, सरियों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर दो को नामजद कर पांच अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोलनी निवासी पीड़ित रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी की रात करीब दस बजे वह दोस्त साहिल और कर्ण के साथ गांव टोपरा कलां स्थित अशोक सम्राट पैलेस में शादी समारोह में गया था। इस दौरान गांव मंडेबर निवासी अभिषेक, प्रशांत ने चार पांच अन्य लोगों के साथ उन पर हॉकी व सरिये से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर व अन्य अंगों पर गहरी चोट आई। इस दौरान उसका मोबाइल भी मौके पर गिर गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें