फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला के हत्यारों की तलाश में लगीं पुलिस की तीन टीमें

Fri, 04 Sep 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी शहर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम महिला की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हत्यारोपी साजन और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। इनमें सीआईए-1, सीआईए-2 और शहर जगाधरी थाना पुलिस की टीमें शामिल हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पुलिस वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के माध्यम से आरोपियों की वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के बाद आरोपी किस रास्ते से भागे थे। पुलिस महिला और आरोपी के बीच पहले हुए विवाद व आरोपी के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों को भी जांच का हिस्सा बना रही है। परिजनों के अनुसार साजन वर्ष 2025 में महिला से छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका था और फिलहाल जमानत पर बाहर था। जमानत पर आने के बाद महिला के पति से मारपीट का आरोप भी साजन पर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतका के परिजनों ने पुलिस पर आरोपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसपी कमलदीप गोयल ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। शहर जगाधरी थाना प्रभारी वीरेंद्र वालिया ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगी हुई हैं। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें