रादौर। हरियाणा सरकार द्वारा संचालित मिशन बुनियाद कार्यक्रम प्रतिभा खोज बुनियाद लेवल वन का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। जिसमें राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर की तीन छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिससे स्कूल, ब्लॉक व जिले का नाम रोशन हुआ है।
स्कूल की मेधावी छात्रा खुशी पुत्री राजकुमार ने प्रथम, ललिता पुत्री सोनू ने तीसरे व लवली पुत्री रवि कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल पहुंचने पर मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल सुभाष चंद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी बुनियाद में स्कूल की तीन छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतिभा खोज बुनियाद की दूसरे लेवल की परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी। जिसमें उतीर्ण होने वाली छात्राओं की शिक्षा व अन्य लाभ दिए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभाष चंद, कोऑर्डिनेटर बुनियाद केंद्र नीरू, सुरेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, गुरमेल सिंह, उषा रानी, विनोद, सचिन, सिंगल, रितु रानी मौजूद रहे।